पटना:-सनाउल हक़ चंचल

बिहार में कब्रिस्‍तान के मुर्दों पर भी आफत आ गई है। जी हां, यहां लाशों का भी 'अपहरण' हो रहा है। हम बात कर रहे हैं पूर्णिया के मुफस्सिल थाना के रजीगंज स्थित हिन्‍दू कब्रिस्तान की, जहां से कई लाशों को गायब कर दिया गया है।एक महीने में कब्रिस्तान से 10 से ज्यादा लाशें गायब कर दी गई हैं।
पूर्णिया के राजीगंज कब्रिस्‍तान में वैसे हिन्दू शव दफना देते हैं, जिनके पास शव को जलाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। शुक्रवार को कुछ लोग एक शव को दफनाने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान लाशों की चेारी का खुलासा हुआ।
रजीगंज के कुंदन चौधरी ने बताया कि उन्‍होंने 22 मई को अपने मौसा बिलास चौधरी का शव हिन्दुओं के इस कब्रिस्तान में दफनाया था। शनिवार को जब वे लोग दूसरा शव दफनाने पहुंचे तो देखा कि वहां से कई शव गायब कर दिए गए हैं। खोजबीन के दौरान एकसा ही एक शव वहीं फेंका हुआ मिला।
स्‍थानीय ग्रामीणों की मानें तो कुछ सालों के दौरान यहां से दर्जनों लाशों को गायब कर दिया गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि तांत्रिक क्रिया या मेडिकल कॉलेज की जरूरतों के लिए लाशों की चोरी की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो पूर्णिया में ऐसी घटनाएं नई नहीं। अन्‍य कब्रिस्‍तानों से भी लाशेां की चोरियां होती रही हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर रजीगंज कब्रिस्तान पहुंचे सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने प्रथमदृष्टया चार लाशों की चोरी की बात मानी। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Share To:
Next
Newer Post
Previous
This is the last post.

Post A Comment:

0 comments so far,add yours