उत्तराखंड 24 न्यूज ।
मसूरी। मसूरी के एक होटल में कार्यरत नागालैंड निवासी टीसौला इमचुंगर ने कोतवाली में पर्स लूटने की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर युवकों से 64,900 रूपये की नगद धनराशि और एक यूनियन बैंक का एटीम कार्ड बरामद किया है।
![]() |
| पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये युवक |
बुधवार को टीसौला इमचुंगर द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में पर्स लूटने की तहरीर के बाद पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए जगह जगह दविश दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने एटीएम और सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर युवकों का हुलिया प्राप्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरिक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि टीसोला इमचुंगर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए उनके नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गयी, जिसमे कांस्टेबल अमरिंदर सिंह, केशवानन्द व सुरेन्द्र कुमार शामिल थे। टीम द्वारा एटीएम और सीसीटीवी कैमरों की गहनता से छानबीन करने पर युवकों का हुलिया प्राप्त किया और गुरूवार को अनिल सिंह पुत्र आनंद सिंह उम्र 27, रवि कुमार पुत्र मोहर सिंह उम्र 27 निवासी स्टाफ क्वाटर वेवरली स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। पकडे गये दोनों युवकों से गहन पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। युवकों से 64,900 रूपये की नगद धनराशि और एक यूनियन बैंक का एटीम कार्ड बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: हवन पूजन के साथ गैरसैण में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, अनुपूरक बजट पेश, तबादला एक्ट पर लगी मोहर

रौथाण ने बताया कि युवकों की निशानदेही पर नगद धनराशि के अलावा एक लेडिज पर्स, एक उनी टोपी, एक यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड और युवकों द्वारा एटीएम कार्ड से पैंसे निकालते समय पहने जिंस,पैंट और एक जैकेट बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दोनो युवकों के खिलाफ 379 और 33/17 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours