गैरसैंण। तय समय 7 से 13 दिसंबर तक चलने वाला गैरसैंण विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समय से पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। दो दिन चले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में 12 विधेयक पास हुए और एक सदन के पटल पर रखा गया। कुल 1090 प्रश्न प्राप्त हुए।
![]() |
| विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व सदस्यगण |
इससे पहले विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सदन में शराब की दुकानों में हो रही ओवर रेटिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदन में विपक्ष के विधायकों के साथ साथ निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी सदन के अंदर राज्य में शराब की दुकानों में हो रही ओवर रेटिंग के साथ शराब की दुकानों पर कैशमेमो की रसीद ना दिए जाने का मामला उठाया। सदन की दूसरे दिन की कार्रवाई के दौरान आज करीब 7 प्रश्न आबकारी विभाग से जुड़े थे। जिसमें शराब की दुकानों द्वारा ओवर रेटिंग करना, कैशमेमो ना दिया जाना और बीते दिनों उत्तराखंड में चढ़े शराबबंदी के आंदोलन पर सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया गया।
सदन में अल्प सूचित रुप से स्वीकार 18 उत्तर 4, तारांकित रुप से स्वीकार 160 उत्तरित 33, तारांकित रुप से स्वीकार 832 उत्तरित 193, विचाराधीन 40 और अस्वीकार 40 प्रश्न किए गए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा सत्र शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सत्र की समाप्ति पर सभी विधायकों, मंत्रियों, मीडिया, सचिवालय एवं विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया।
बता दें कि सदन में किडनी कांड से लेकर आबकारी, कृषि और दूसरे मुद्दे छाए रहे। इसके साथ ही आज सदन में गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाए जाने का मुद्दा भी रखा गया।
यह भी पढ़ें: ट्रांसफर एक्ट से राज्य की सरकारी मशीनरी को एक नई ऊर्जा मिलेगी: सीएम त्रिवेंद्र
निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के सामने सवाल उठाया कि आखिरकार राज्य में शराब की दुकानों पर ग्राहकों को रसीद क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, इसके पीछे विभाग की क्या मंशा है।सदन में अल्प सूचित रुप से स्वीकार 18 उत्तर 4, तारांकित रुप से स्वीकार 160 उत्तरित 33, तारांकित रुप से स्वीकार 832 उत्तरित 193, विचाराधीन 40 और अस्वीकार 40 प्रश्न किए गए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा सत्र शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सत्र की समाप्ति पर सभी विधायकों, मंत्रियों, मीडिया, सचिवालय एवं विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया।
बता दें कि सदन में किडनी कांड से लेकर आबकारी, कृषि और दूसरे मुद्दे छाए रहे। इसके साथ ही आज सदन में गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाए जाने का मुद्दा भी रखा गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours