देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्स कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब बी०आर० अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा सहाब भीमराव अम्बेडकर का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। 
प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कांगे्स कार्यकर्ताओं ने घण्टाधर स्थित बाबा सहाब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा सहाब का देश की आजादी की लड़ाई तथा भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत के संविधान के निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबा सहाब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है आज जितने भी संविधान प्रदत्त अधिकारों की बात हम करते है व सब बाबा सहाब की देन है। बाबा सहाब ने भारत के लिए एक सम्पूर्ण अधिकारों से सम्पन्न एवं सर्व वर्ग सम्प्रदाय के हित में संविधान में अधिकार दिये है। दलित वर्ग के उत्थान के लिए बाबा सहाब अम्बेडकर जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे तथा दलित वर्ग के अधिकारों के लिए लडा़ई लड़ते रहे वह वास्तव में भारतीय दलित समाज के मसीहा थे और कांग्रेस ने सदैव अम्बेडकर के सिद्वातों में चलकर दलित समाज के हित में अनेक कार्य किये है। 

कार्यक्रम में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, कै० बलवीर सिंह रावत, दीप बोहरा, टीकाराम पाण्डेय, अमरजीत सिंह, सुनीता प्रकाश, विशाल मौर्य, याकूब सिद्विकी, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, कुवर सिंह यादव, भरत शर्मा, मोहन काला, सुधीर सुनहेरा, बसन्त पंत, सावित्रि थापा, विजयपाल रावत,अनुराधा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours